Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Jun, 2024 11:57 AM

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 17 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक चुपचाप रहने वाले और अंतर्मुखी होते हैं। इन लोगों के
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 17 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक चुपचाप रहने वाले और अंतर्मुखी होते हैं। इन लोगों के मित्र कम संख्या में होते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों का स्वभाव थोड़ा रूखा और गंभीर होता है। इनके जीवन से नीरसता छलकती है। मूलांक 8 वाले जातकों को परिवर्तन कम पसंद आता है। ये लोग एक ही स्थान पर टिक कर काम करना पसंद करते हैं। ये लोग हर काम को धीरे-धीरे करना पसंद करते हैं। इन लोगों में आलस भी देखा गया है। मूलांक 8 वाले जातकों का जीवन संघर्षमय रहता है। इन्हें अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। इन्हें देर से ही सही अंत में सफलता हासिल होती है। मूलांक 8 वाले जातकों का परिवार में अपने पिता के साथ वैचारिक मतभेद रहता है। इन लोगों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। हालांकि कई बार शिक्षा में रुकावटों का सामना करना पड़ता है। मूलांक 8 वाले जातकों को लोहा, मशीनरी, उद्योग, स्टील, इस्पात, कोयला, पेट्रोलियम इत्यादि क्षेत्रों में सफल कार्य करते हुए देखा गया है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपको विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। इस वर्ष बहुत से रुके हुए काम अकस्मात अपनी गति को प्राप्त करेंगे। जून के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के अवसर लेकर आएगा। हालांकि कुछ अड़चनों का सामना भी करना पड़ेगा। जुलाई के महीने में मां की सेहत का ख्याल रखें। अगस्त के महीने का समय अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। सितंबर के महीने में बहुत ज्यादा आधुनिकता के चक्कर में चीजों को खराब करने से बचें। अक्टूबर के महीने का समय मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। नवंबर के महीने में प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। दिसंबर के महीने का समय यात्राओं के अवसर लेकर आया है।
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में कुछ परिवर्तन संभव हैं। फरवरी के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मार्च के महीने का समय स्थानांतरण चाहने वाले व्यक्तियों के लिए सकारात्मक रहेगा। अप्रैल के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले सकारात्मक मोड़ ले सकते हैं। मई के महीने का समय अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा। बेकार की लड़ाई- झगड़े से दूर रहें और अपने क्रोध पर काबू रखें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को अच्छा बना कर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। कर्मचारी वर्ग के व्यक्ति के साथ अपने स्वभाव को विनम्र बनाकर रखें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
